हेल्थी राजमा कटलेट्स – बच्चों को खुश करने के लिए और कई पोषक तत्वों से भरपूर भी
हेल्थी राजमा कटलेट्स – बच्चों को खुश करने के लिए और कई पोषक तत्वों से भरपूर भी
- राजमा एक बहुत ही लोकप्रिय बिन्स है। इसे किडनी (वाल्व) बीन्स के नाम से भी जाना जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक और कई तरह के खनिजों, विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से समृद्ध है। वास्तव में वाल्व (राजमा) बीन्स पोषण का शक्तिशाली खजाना है।
- – वाल्व (राजमा) बीन्स में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है। यह हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है। एथेरोस्क्लेरोसिस (शरीर की धमनियों में जमा हुई चरबी) को कम करता है।
- – वाल्व (राजमा) बीन्स में फाइबर की अत्यधिक मात्रा कुछ निश्चित प्रकार के संयोजनो का सृजन करती है, जो यकृत में कोलेस्ट्रॉल के संश्लेषण को कम कर सकती हैं। जो लोग नियमित रूप से वाल्व (राजमा) बिन्स का सेवन करते हैं, उन्हें आंत का कैंसर नहीं होता है।
- – वाल्व (राजमा) बीन्स में समाहित उच्च फाइबर की मात्रा वजन कम करने में मदद करती है। विशेष रूप से पेट में चर्बीयुक्त पेशियों की मात्रा कम करता है। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपने आहार के रूप में वाल्व (राजमा) बिन्स लेनी चाहिए।
- – वाल्व (राजमा) बिन्स मेमोरी बूस्टर है। यह विटामिन और खनिजों में समृद्ध है। जो हमारे मस्तिष्क को सक्रिय रखता है और स्मरण शक्ति को बनाए रखता है। यह विटामिन बी 1 में समृद्ध है, जो स्मृति में सुधार करता है और मस्तिष्क के सर्जनात्मक कार्य को बढ़ाता है।
- – वाल्व (राजमा) बीन्स में मैंगनीज होता है, जिसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं।
इसलिए हर किसी को हफ्ते में कम से कम एक बार वाल्व (राजमा) बीन्स जरूर खाने चाहिए। वाल्व (राजमा) बिन्स से कई व्यंजन बनाए जा सकते हैं। जैसे की राजमा वेज, मिक्स वेज, राजमा पुलाव, राजमा सलाद…
आज हम आपको हेल्थी राजमा कटलेट्स की रेसिपी बता रहें है। जो सभी के लिए पौष्टिक है।
हेल्थी राजमा कटलेट्स बनाने की सामग्री:
- – 2 कप राजमा – उबला हुआ
- – 3 मध्यम कद आलू – उबला हुआ
- – 2 प्याज – बारीक कटा हुआ
- – 2 कप ताजा ब्रेड क्रम्ब्स
- – 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
- – 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- – 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- – अपने टेस्ट के अनुसार नमक डालें
- – 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- – 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- – 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- – कटलेट को तलने के लिए तेल
हेल्थी राजमा कटलेट्स बनाने की विधि :
सबसे पहले वाल्व (राजमा) बीन्स को धो लें, और पानी को बहा दें। अब गर्म पानी में रात भर इस भिगो कर दें। इसे कुकर में 5-6 सीटी बजाकर उबाल लें। आलू भी 3 सीटी बजाकर उबाल लें।
उबले हुए वाल्व (राजमा) ठंडे होते ही इसे ग्राइंडर में पीस लें। उबले हुए आलू को मैश कर लें।
अब एक मिक्सिंग बाउल लें जिसमें उबले और पिसे हुए वाल्व (राजमा), मसले हुए आलू, बारीक कटे हुए 2 प्याज़, 2 कप ताज़ा ब्रेड क्रम्ब्स, 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, नमक अपने स्वाद के अनुसार डालें। 1 छोटा चम्मच गर्म मसाला, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालकर उसे अच्छी तरह से मिलाएं।
बिना कोई अतिरिक्त तरल पदार्थ मिलाए बिना मिश्रण बना लें।
कटलेट के मिश्रण से समान छोटी गेंद बनाईं।
दिल के शेप वाले मोल्ड लें और उसमें बॉल डालकर उसे दबाकर हार्ट शेप कटलेट बनाएं।
बाकी कटलेट्स मिश्रण में से उसी प्रकार से बाकी के कटलेस बनाएं।
बाजार में कई आकृतियों के मोल्ड उपलब्ध हैं। अपने पसंदीदा आकार के कटलेट बना सकते है।
मध्यम आंच पर कटलेट को तलने के लिए तेल को पर्याप्त मात्रा में गरम करें।
उसमे बारी बारी से एक साथ 3-4 कटलेट्स को डीप फ़्राय करें। सुनहरा भूरा होने तक फ़्राय करें।
शोषक कागज पर निकाल कर रखे। परोसने के लिए राजमा कटलेट्स तैयार हैं।
सर्विंग प्लेट में हेल्थी राजमा कटलेट्स रखें, पुदीने की चटनी और टमाटर सॉस के साथ परोसें।