अडवी के पत्तो से होने वाले लाभ सुनकर आप भी इन्हें खाना शुरू कर देंगे
अडवी के पत्तो से होने वाले लाभ सुनकर आप भी इन्हें खाना शुरू कर देंगे
अडवी के पत्ते एक औषधि भी है, इससे कई शारीरिक समस्याओ का निदान संभव है।
सब्जी के बारे में अगर बात करे तो, आपने बहोत शोख से अडवी के पत्ते खाए होंगे। लेकिन क्या आप उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानते है। अडवी सिर्फ एक सामान्य आहार ही नहीं, लेकिन उसके औषधीय गुण भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायी है।
अडवी के पत्तो से बने पकोड़े और सब्जी ज्यादातर लोग पसंद करते है। अडवी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती, लेकिन स्वाद के साथ साथ पौष्टिक भी होती है। अडवी के पत्तो को दवा के साथ औषधि की तरह भी माना जाता है। अडवी के पत्तो में विटामिन ऐ, बी, सी, केल्शियम, पोटेशियम और एन्टी ओक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है, जो स्वास्थ्य के लिए बहोत लाभदेय होते है।

इसकी मदद से आप अनेक शारीरिक समस्याओ से निजाद पा शकते है।
१. एसिडिटी में लाभदायक
पेट से जुडी कोई भी समस्या हो तब अडवी के पत्ते आवश्य लाभदायी साबित हो शकते है। इसके लिए अडवी से दंड के साथ पत्ते भी ले और उसे पानी में डालकर उबाले। उसके बाद इस पानी में घी मिलाएं और उसे कम से कम 3 दिनों तक दो बार नियमित रूप से ले।
२. आँखों की रौशनी को तेज करता है
विटामिन ए अडवी के पत्तो में अधिक प्रमाण में देखने को मिलता है, जो आँखों के लिए बहोत लाभदेय होती है। इससे आँखों की रौशनी ज्यादा तेज होती है और स्नायु भी मजबूत बनते है।

३. जोड़ो का दर्द
अगर जोड़ो का दर्द ज्यादा रहेता है तो अडवी के पत्तो का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। जिससे दर्द में राहत मिलती है।
४. रक्तचाप
अडवी के पत्ते रक्तचाप को नियंत्रण में रखते है। साथ ही अडवी के सेवन से तनाव की कोई समस्या नही होती है।
५. वजन को घटाने के लिए

वजन घटाने के लिए भी अडवी के पत्ते अत्यधिक असरदार है। उसमे उपस्थित फाइबर मेटाबोलिज़म को सक्रीय बनाते है, जिससे वजन काफी हद तक नियंत्रण में रख शकते है।
“अगर पेट से जुडी कोई भी समस्या हो तो अडवी के पत्ते बहोत लाभदेय हो शकते है। लेकिन उसका सेवन मर्यादित मात्रा में ही होना चाहिए।”